बरेली: मायके से नहीं आई पत्नी, तो पति ने लगाई फांसी

बरेली, अमृत विचार। शराबी पति से परेशान महिला बेटी को लेकर मायके चली गई। पति ने उसे कई बार बुलाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं आई। इस बात से परेशान पति ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों ने उसका शव पंखे से लटका देखा तो पुलिस को …

बरेली, अमृत विचार। शराबी पति से परेशान महिला बेटी को लेकर मायके चली गई। पति ने उसे कई बार बुलाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं आई। इस बात से परेशान पति ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों ने उसका शव पंखे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

संजय नगर निवासी योगेश (22) पेंटर था। दो साल पहले उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी। वह अक्सर पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। कई बार दोनों परिवारों ने उसे बैठकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने किसी की न सुनी। कई बार विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पुलिस बुलाकर उसको जेल भी भिजवाया था।

पत्नी ने पति पर मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसके बाद वह एक माह पहले अपने मायके में रहने चली गई। इस बात से योगेश और परेशान हो गया। वह दोन दिन पहले पत्नी को बुलाने गया था। लेकिन उसने आने से इनकार दिया। इस बात से नाराज होकर योगेश ने गुरुवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).