किसानों की आमदनी दोगुनी करने में मील का पत्थर साबित होंगे कृषि कानून: केंद्रीय मंत्री

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि जिस कृषि कानून का लोग विरोध कर रहे हैं उसे किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह कानून किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने की तरफ चलने में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कानून में किसान को …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि जिस कृषि कानून का लोग विरोध कर रहे हैं उसे किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह कानून किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने की तरफ चलने में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कानून में किसान को स्थानीय मंडी से बाहर ही नहीं बल्कि उन्हें अपनी फसल पूरे देश में बेचने की छूट दी गई है। किसानों को बिचौलियों से मुक्त के साथ कमीशन से भी छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर भी फसल नहीं बेच सकेंगे। दलालों से छुटकारा मिला है। नए कानून से राज्य के अंदर और दो राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मार्केटिंग और ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च भी कम आएगा। शनिवार की शाम सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में किसान सबसे बड़ा वर्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में यह कानून पास कराया है। किसानों के लिए उपज का लाभकारी मूल्य, बिचौलियों से मुक्ति और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए संसद में उनके हित में बिल पास कराया है। यह बिल देश के किसानों को स्वावलंबी, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए कारगर होगा।

संतोष गंगवार कहते हैं कि नए कानून से किसान को फसल बेचने का अधिकार मिला है। अभी तक किसानों को फसल बेचने के लिए स्थानीय मंडी, दलालों से संपर्क साधना पड़ता था। किसान मंडियों में आढ़तियों के मार्फत व्यापारी को बेचता था। इसमें मंडी शुल्क, आढ़तियों का कमीशन, माल ढुलाई का खर्च किसान को भुगतना पड़ रहा था। अब यह खर्च किसान को भुगतने की जरूरत नहीं है। नगर विधायक डा. अरुण कुमार ने कहा है कि नए कानून से किसान अपनी फसल बोने से पूर्व या बाद में अपनी फसल का दाम तय कर लेगा।

व्यापारी उसे अच्छे बीज, खाद, खेती की तकनीक के बारे में जानकारी देगा ताकि किसान अच्छी फसल पैदाकर उत्पादन बढ़ा सके। आवश्यक वस्तु अधिनियम से गेहूं, धान, तिलहन, दलहन, आलू, प्याज को बाहर कर दिया गया है जिससे किसान व व्यापारी बिना पाबंदी के बड़ी मात्रा में उक्त चीजें खरीद कर रख सकता है। इससे गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज और बनाए जाएंगे। अनाज की बर्बाद भी रुकेगी। प्रेसवार्ता में मंच पर महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा, महामंत्री अभीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, मनोज फर्तयाल, डा. प्रीती गुप्ता, प्रत्येश पांडेय मौजूद रहे। संचालन महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर ने किया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).