बरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दरगाह पर भेजी चादर

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के मौके पर दरगाह आला हजरत पर अकीदतमंदों के साथ राजनीतिक दलों द्वारा चादरपोशी करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भेजी गई चादर पेश की गई। इस चादर को दिल्ली से शमीम अल्वी की अगुवाई में आया कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लेकर आया था। …

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के मौके पर दरगाह आला हजरत पर अकीदतमंदों के साथ राजनीतिक दलों द्वारा चादरपोशी करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भेजी गई चादर पेश की गई। इस चादर को दिल्ली से शमीम अल्वी की अगुवाई में आया कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लेकर आया था।

प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने दरगाह-ए-आला हजरत पर चादरपोशी की। देश में खुशहाली, तरक्की और भाईचारे की दुआ की। सोनिया गांधी ने पत्र के माध्यम से आला हजरत के उर्स की भी मुबारकबाद दी है।

आजाद सामाज पार्टी ने भी दरगाह पर की चादरपोशी
भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को उर्स-ए-रजवी के मौके पर दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी करने के लिए पहुंचे। मंडल प्रभारी ऋषिपाल सिंह जाटव, सुन्नी उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इंतजार अहमद कादरी, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अजय प्रधान, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष, गुरजीत सिंह वाल्मीकि जिला प्रभारी राज कमल पाल एडवोकेट, जिला प्रभारी प्रताप सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अली अल्वी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).