राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण कांग्रेस पर संकट: उमा भारती

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की राजस्थान सरकार पर गहराए संकट के बीच तंज कसा है। उनका कहना है कि कांग्रेस का यह हाल राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण हो रहा है, कांग्रेस में प्रतिभाशाली युवाओं को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य …

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की राजस्थान सरकार पर गहराए संकट के बीच तंज कसा है। उनका कहना है कि कांग्रेस का यह हाल राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण हो रहा है, कांग्रेस में प्रतिभाशाली युवाओं को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उमा भारती से मुलाकात की। उमा भारती ने सिंधिया परिवार और अपने संबंधों को याद किया और कहा कि ज्योतिरादित्य सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जगमगाएंगे। उनसे जब राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है। क्योंकि नौजवानों का अपमान किया जाता है, नीचा दिखाते है, उनसे ईष्र्या करते है। खुद काम और मेहनत करना नहीं चाहते।”

उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी तेजस्वी व युवाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी बेज्जती करते है, इस स्थिति में उनके पास टकराव के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। सचिन पायलट स्वाभिमानी है। उनके परिवार को करीब से जानती हूं। वह राजेश पायलट का बेटा है। जब तक राहुल गांधी के खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे तब तक यह पालात लोक में चली जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की मांग के सवाल पर उमा भारती ने कहा, “यह तो दिग्विजय सिंह ही जाने क्यों कहा, जैसे दिग्विजय वैसे राहुल, मै तो इतना जानती हूं कि जैसा गुरु वैसा चेला। “

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).