प्रदेश में बेलगाम हो रहे अपराधी: मनोज पांडे

बरेली, अमृत विचार। योगी आदित्यनाथ सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हैं। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को चिन्हित करके किस तरीके से अपराधिक घटनाएं व हत्याएं हो रही हैं। यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हर वर्ग सुरक्षित रहता हैं। यह कहना है समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष …

बरेली, अमृत विचार। योगी आदित्यनाथ सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हैं। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को चिन्हित करके किस तरीके से अपराधिक घटनाएं व हत्याएं हो रही हैं। यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हर वर्ग सुरक्षित रहता हैं। यह कहना है समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मनोज पांडे का। प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को बरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपाइयों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर ब्राह्मण विरोधी का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष का बरेली टोल प्लाजा, सीबीगंज, एसआरसीएस आईटीआई व फरीदपुर में स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष को परशुराम की तस्वीर भेंट की। इसके बाद वह हरदोई में लोगों को संबोधित करने पहुंचे।

इस मौके पर जिला महासचिव सतेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, प्रबुद्ध सभा बरेली अध्यक्ष ई. अतुल पाराशरी विशाल सागर, डा राजेश पाराशरी, नूतन शर्मा, गौरव जसवाल, दीप्ति पांडेय, भारती चौहान, असलम खान, मुकेश पांडेय, गजेंद्र कुर्मी, वसीम चौधरी, फ़हीम हैदर, अनूप यादव, सीमा श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, आकाश यादव, सिंटू पाठक, राहुल यादव आदि रहे।

ब्राह्मणों की हत्या रोकने का प्रयास करें प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा व जिला अध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे को ज्ञापन दिया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या की जा रही हैं, अब तक लगभग 600 ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। जिसमें अभी हाल में हुई सहारनपुर गोंडा देवरिया की घटनाएं है। सहारनपुर में राम कुमार शर्मा को जिंदा जलाकर मार दिया गया। पूर्णा में पुजारी अतुल बाबा को गोली मार दी गई। देवरिया में हरीश चंद्र द्विवेदी को जनेऊ तोड़ कर पीटा गया। किसी भी घटना में सरकार ने किसी मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की हैं। इस दौरान महासभा के लोगों ने प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष से राज्य में हो रहे ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार पर मीडिया व सदन के माध्यम से आवाज उठाने की मांग की। जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).