बरेली: एसएसपी साहब यह कैसा न्याय, आरोपी से समझौता करा रही पुलिस

बरेली, अमृत विचार। भले ही अधिकारी बरेली में न्याय की बात करते हों, लेकिन मातहतों को थाने स्तर पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। कभी कमाई के चक्कर में तो कभी राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस कंधे झुक जाते हैं। ऐसा ही एक बाकया बारादरी में सामने आया। यहां जिस व्यक्ति की कार को …

बरेली, अमृत विचार। भले ही अधिकारी बरेली में न्याय की बात करते हों, लेकिन मातहतों को थाने स्तर पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। कभी कमाई के चक्कर में तो कभी राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस कंधे झुक जाते हैं। ऐसा ही एक बाकया बारादरी में सामने आया। यहां जिस व्यक्ति की कार को तोड़ा गया। पुलिस ने पहले तो उसी पक्ष को थाने में बैठा लिया। बाद में आरोपी पक्ष से समझौता करने का दवाब डाला गया। मजबूरन पीड़ित समझौते के लिए तैयार हो गया।

मॉडल टाउन निवासी शालिनी सिंह ने बताया कि उनके घर के पास उनकी दुकान है। वहीं पर वह लोग कार खड़ी करते हैं। शुक्रवार को पड़ोस के ही जेपी सिंह व उनके बेटों ने कार खड़ी करने पर ऐतराज जताया। शालिनी ने बताया कि जिस स्थान पर कार खड़ी होती है। वहां पर आम रास्ता नहीं है। इसके बाद भी आरोपी जबरन दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को जेपी सिंह व उनके बेटों के साथ कई लोग आ गए और कार के सभी शीशे तोड़ दिए। यही नहीं कार पर कुल्हाड़ी से बार किया, जिससे उसकी चादर जगह जगह से टूट गई।

पीड़ित ने थाना बारादरी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एसीआर में मामला दर्ज किया और शांत हो गई। रविवार को पुलिस ने पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष को थाने बुलाया। वहां मौके पर मौजूद महिला एसआई पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाती रहीं। शालिनी के बहनोई रोहितास ने फोन पर बताया कि कुछ देर बाद इंस्पेक्टर भी मौके पर आ गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष के ही व्यक्ति को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।

इसके बाद पुलिस उन पर समझौते का दबाव बनाने लगी। शालिनी ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। उनको पुलिस की शह प्राप्त है। यही वजह है कि पुलिस समझोता कराने का दबाव बना नही रही है। उधर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष समझौता करना चाह रहे हैं। इसलिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। कार में तो काफी नुकसान हुआ है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).