बरेली: जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगा संगठन

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार कला एवं सांस्कृतिक प्रभाग अभियान संगठन ने सिविल लाइंस स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सरकारी योजनाओं और कलाकारों की समस्या पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष डा. कुलमोहन अरोड़ा ने कहा कि मेरा कई अलग- अलग …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार कला एवं सांस्कृतिक प्रभाग अभियान संगठन ने सिविल लाइंस स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सरकारी योजनाओं और कलाकारों की समस्या पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष डा. कुलमोहन अरोड़ा ने कहा कि मेरा कई अलग- अलग विधाओं से जुड़े कलाकारों से संपर्क रहता है।

हम बहुत जल्द ही सभी की समस्याओं के निदान के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार करेंगे। लाकडाउन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उसकी पूरी जानकारी है। पार्टी स्तर पर बने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नगर विधायक डा. अरुण कुमार ने कहा कि कोरोना काल के मुश्किल वक्त से गुजरने के वावजूद इस संगठन के बैनर तले सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही, करीब 120 योजनाओं के बारे चर्चा भी की।

संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सब कलाकारों की भूमिका और दायित्व के विषय में सबको जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए संगठन को बनाया गया है। कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को भी रखा। इस अवसर पर नगर विधायक और महानगर अध्यक्ष के हाथों मनोयन पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर राजीव कुमार श्रीवास्तव, ऋषि रंजन सिंह,विजय कंमाडो,देवेन्द्र रघुवंशी, छाया अग्रवाल, सचिन श्याम भारतीय आदि मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).