बरेली: बीमारी और कर्ज से परेशान वृद्ध ने नदी में कूदकर दी जान

बरेली,अमृत विचार। कर्ज और बीमारी से तंग एक बुजुर्ग ने नदी में कूदकर जान दे दी। कर्ज से परेशान एक वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग रविवार 11 बजे घर से गया था। उसका शव हरूनगला में नकटिया से आने वाली नदी में मिला …

बरेली,अमृत विचार। कर्ज और बीमारी से तंग एक बुजुर्ग ने नदी में कूदकर जान दे दी। कर्ज से परेशान एक वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग रविवार 11 बजे घर से गया था। उसका शव हरूनगला में नकटिया से आने वाली नदी में मिला है। वृद्ध की मौत से परिवार गमगीन हो गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बारादरी के जगतपुर निवासी मोहम्मद अहमद ने बताया कि उनके पिता खलील अहमद (60) पर कई लोगों का कर्ज था। कर्जदार आए दिन उनके पिता को बेइज्जत करते थे, साथ ही धमकी देते थे। इससे खलील अहमद परेशान रहने लगे। यही नहीं कर्ज चुकता करने के लिए वह सट्टे की खाईबाड़ी भी करने लगे थे। परिजनों ने जब यह काम करने के लिए मना किया तो वह घर से बाहर जाकर खाईबाड़ी करते थे।

रविवार सुबह 11 बजे खलील अहमद घर से किसी काम को निकल गए थे। इसके बाद काफी समय तक उन्होंने तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह को उनका शव नकटिया की ओर से आने वाली नदी में पड़ा मिला, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। बेटे ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि खलील ने आत्महत्या की है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).