बरेली: अब प्रसपा के पदाधिकारियों ने थामा सपा का दामन

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अब गैर भाजपाइयों की भी पसंद बनती जा रही है। बसपा, कांग्रेस के अलावा बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं के सपा में शामिल होने के बाद सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी साइकिल पर सवार हो गए। उन्होंने पार्टी पर वादखिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अब गैर भाजपाइयों की भी पसंद बनती जा रही है। बसपा, कांग्रेस के अलावा बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं के सपा में शामिल होने के बाद सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी साइकिल पर सवार हो गए। उन्होंने पार्टी पर वादखिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनका भला सपा में ही हो सकेगा।

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के नेतृत्व में प्रसपा के जिला महासचिव रहे राहुल कश्यप, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, प्रधान दिनेश यादव, वेदराम, अक्षिता यादव, अजय यादव, संजय शास्त्री, सारिका, बसपा के प्रदीप सागर ने सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा सपा सभी जाति धर्म संप्रदायिक लोगों को सम्मान देने का काम करती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं, विपक्षी इसका अहसास कर चुके हैं। जनता भी बेजीपी का झूठ पकड़ चुकी है। अब पार्टी में शामिल अन्य दलों से आए नेता व कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बार फिर 2022 में सपा की सरकारी बनेगी। नए सदस्यों ने एक सुर में अगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, महिपाल सिंह यादव, महासचिव सत्येंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गंगवार, प्रमोद बिष्ट, रविंदर यादव, अरविंद यादव, भूपेंद्र कुर्मी, गौरव जयसवाल, कम्बर एजाज, शानू, बृजेश श्रीवास्तव, नंदवंशी, भारती चौहान, डॉ ज्ञान सिंह यादव, आदेश यादव, जीराज यादव, रवि कांत, अतुल पाराशरी, हैदर अली, फहीम हैदर, मनोहर यादव, अमित सिंह, रितेश यादव आदि शामिल रहे।

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने की मीटिंग
सपा कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा प्रत्याशी संजय मिश्रा को चुनाव जिताने के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक करेंगे। इधर, एमएलसी प्रत्याशी संजय मिश्रा ने पार्टी द्वारा किए हुए शिक्षकों के हित में कार्य से और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उनको एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).