बरेली: सपा की मासिक बैठक में कमेंटबाजी पर हंगामा, धक्का-मुक्की का आरोप

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। कमेंटबाजी को लेकर कई पूर्व पदाधिकारी और पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक आपस में उलझ गये। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार पर कमेंट कर दिया। इससे विवाद खड़ा हो गया। …

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। कमेंटबाजी को लेकर कई पूर्व पदाधिकारी और पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक आपस में उलझ गये। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार पर कमेंट कर दिया। इससे विवाद खड़ा हो गया।

वहीं, बैठक के बाहर एक अन्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के साथ धुक्का-मुक्की करने का भी आरोप है। मामला बिगड़ता देख जिलाध्यक्ष अगम मौर्या ने कमान संभाली और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया। इसके बाद सभी एकजुट होकर बैठक में शामिल हुए लेकिन मतभेद और मनभेद दोनों ही दिखाई दिए।

सोमवार को निकाली जाने वाली किसान रैली को लेकर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मासिक बैठक में पहुंचे थे। बैठक शुरू होने के कुछ समय बाद जैसे ही पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने भाषण देना शुरू किया तभी पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कमेंट कर दिया। इसके बाद यहीं से मामला तूल पकड़ गया। पार्टी के जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट ने अरविंद यादव को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हुए। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने भी नाराजगी जताई। कुछ देर बाद बैठक समाप्त कर दी गई। तमाम वरिष्ठ नेता कार्यालय से चले गए।

इसी दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव कार्यालय के बाहर टहलने लगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो यहां पूर्व जिला उपाध्यक्ष उन पर कमेंटबाजी करने लगे। पूर्व विधायक ने नसीहत दी तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि पूर्व विधायक के साथ धक्का-मुक्की की गयी। मीरगंज के विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार भी पूर्व महासचिव संजीव यादव पर हावी दिखे। कहा, मुझे बदनाम करने के लिए आरोप लगाते हो कि मैंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने दिया जबकि कभी भी इसे लेकर मेरी तरफ से कमेंट नहीं किए गए।

इससे पिछले कई दिनों से पनप रही गुटबाजी एक बार फिर खुलकर देखने को मिली। काफी देर समझाने बुझाने के बाद जब मामला शांत होता नहीं दिखा तो जिलाध्यक्ष अगम मौर्य भी तेवर में आ गए। स्पष्ट कहा कि अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर पार्टी हाईकमान के संज्ञान में भी यह मामला लाया जाएगा।

बताते हैं कि करीब घंटेभर तक बैठक में हंगामा चला। इधर, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव का कहना है कि आपस में पूर्व जिला उपाध्यक्ष के साथ बात हो रही थी, धक्कामुक्की होने से इनकार किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महासचिव सतेंद्र यादव, जफर बेग, पंडित विष्णु शर्मा, मयंक शुक्ला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).