बरेली: आरोग्य सेतु एप अब नहीं कर रहा सचेत, खुद करें बचाव

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमित की निगरानी के लिए बनाया गया आरोग्य सेतु एप अब कार्य नहीं कर रहा है। ऐसे में संक्रमित मरीज की आप खुद ही निगरानी कीजिए। पहले एक किलोमीटर तक मरीज संक्रमित मिलने की जानकारी एप पर मिल जाती थी, लेकिन अब पड़ोस की भी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमित की निगरानी के लिए बनाया गया आरोग्य सेतु एप अब कार्य नहीं कर रहा है। ऐसे में संक्रमित मरीज की आप खुद ही निगरानी कीजिए। पहले एक किलोमीटर तक मरीज संक्रमित मिलने की जानकारी एप पर मिल जाती थी, लेकिन अब पड़ोस की भी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। कुछ लोग तो एप के बंद हो जाना ही मान रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी आने पर संक्रमित मरीज, हॉटस्पॉट क्षेत्र और अन्य जानकारी के लिए आरोग्य सेतु एप लांच हुआ था। इसे डाउनलोड कराने के लिए जोर शोर से अभियान चलाया गया। सरकारी मशीनरी से लेकर आमजन तक के मोबाइलों में इस एप को अभी भी अनिवार्य रखा। 40 लाख की आबादी वाले जनपद में अब तक कुल 1525 लोगों डाउनलोड भी किया था।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरु होने के बाद इस एप की उपयोगिता कम हो गई है। अनलॉक होने के बाद कईयों ने अपने मोबाइल से इस एप को डिलीट कर दिया है। जिन मोबाइलों में डाउनलोड है, तो उन्हें इस एप से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। एक किलोमीटर तो दूर की बात अब एप सही डिटेल भरने के बाद भी 10 मीटर तक की सूचना नहीं दे रहा।

आरोग्य सेतु एप देता है यह जानकारी:-
– एप से एक किमी तक मिलता था अलर्ट
– आरोग्य सेतु एप धारकों को एक किलोमीटर की परिधि में संक्रमित मरीज मिलने पर अलर्ट आता था।
– बाजार या फिर किसी क्षेत्र में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर भी फोन पर अलर्ट आता था।
– संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर लोग कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच कर सकते थे।
– एप से अंजान संक्रमित मरीज की जानकारी मिल जाती थी, जिससे लोग सावधानी बरतते थी।

“आरोग्य सेतु एप पर संक्रमित मरीजों की खबर न मिलने की कुछ लोगों ने जानकारी दी थी। यह एप शासन स्तर से संचालित हो रहा है। जिले में अभी तक 1535 लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। रविवार को ही तीन लोगों ने एप को डाउनलोड किया था।” -डा. वीके शुक्ल, सीएमओ

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).