बरेली: कानून वापस न होने तक चलती रहेगी किसान यात्रा

अमृत विचार, बरेली। कृषि कानून के विरोध में गुरुवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। सपा जिलाध्यक्ष अगम कुमार मौर्य की अगुवाई में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया गया। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने हल चलाकर विरोध जताया। किसान …

अमृत विचार, बरेली। कृषि कानून के विरोध में गुरुवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। सपा जिलाध्यक्ष अगम कुमार मौर्य की अगुवाई में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया गया। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने हल चलाकर विरोध जताया।

किसान यात्रा के दौरान अगम कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार किसानों की जगह उद्योगपतियों का हित कर रही है। इस कानून से किसानों को किसी तरह का लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि सपा इसका विरोध तब तक जारी रखेगी जब तक कानून वापस नहीं लिया जाएगा।

किसान यात्रा भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के गांव रमियापुर से लेकर सुरला मुड़िया होते हुए मावई गांव में समाप्त हुई। इस मौके पर मनोहर सिंह यादव, मान सिंह यादव, कृष्ण पाल गंगवार, रामपाल माली, राम मनीष शर्मा, रमेश शर्मा, सत्यवीर यादव, संजीव प्रजापति, प्रेमपाल यादव, अमन यादव, सुधीर सिंह, नेमचंद, रामाशंकर सागर, अतुल यादव, ओम प्रकाश यादव, नरेंद्र यादव और नोनी राम के अलावा हल चलाने वालों में सूरज यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश का किसान आंदोलन करके शहीद हो रहा है वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री किसानों को सब्जबाग दिखाकर आंदोलन बंद कराना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी के किसान सम्मेलन से किसानों पर कोई असर नहीं हुआ है। किसान अब भी कृषि कानून के विरोध में है। उन्होंने कहा कि किसान हित में सरकार को कृषि कानून वापस लेना चाहिए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).