बरेली: पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनीं वैज्ञानिक, सर्राफ समेत सात की हत्याएं

बरेली, अमृत विचार। जिला पुलिस कई संगीन मामलों का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इनमें वैज्ञानिक और सर्राफ की हत्या समेत कुल सात हत्या के मामले भी शामिल हैं। बरेली पुलिस के लिए आज भी हहत्या के ये मामले अबूझ पहेली बन कर रह गए हैं। थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक …

बरेली, अमृत विचार। जिला पुलिस कई संगीन मामलों का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इनमें वैज्ञानिक और सर्राफ की हत्या समेत कुल सात हत्या के मामले भी शामिल हैं। बरेली पुलिस के लिए आज भी हहत्या के ये मामले अबूझ पहेली बन कर रह गए हैं। थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक की टीमों ने इनमें काम किया लेकिन हत्यारे तक पुलिस आज भी नहीं पहुंच चुकी है। एसएसपी ने फिर से कुछ मामलों के खुलासे के लिए टीमें बनाई हैं। इन सभी अनसुलझी गुत्थियों में शहर के कुछ नामी लोग भी शामिल हैं।

केस 1- कोहिनूर का आज तक नहीं लगा पता
22 अगस्त 2016 में चोरी करने घर में घुसे चोर बिथरी के मनपुरिया गांव से छह साल की बच्ची को कोहिनूर को साथ ले गया था। या फिर उस रात वह अचानक कहां गायब हो गई। इस बारे में पुलिस की कई टीमों ने जांच की लेकिन आज तक उसका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है।

केस 2- वैज्ञानिक के हत्यारों का नहीं लगा सुराग
29 जुलाई 2015 में इज्जतनगर के आईवीआरआई कैम्पस में एक वैज्ञानिक डा. दीपक शर्मा की उन्हीं के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पर बहुत काम किया लेकिन वैज्ञानिक के हत्यारे को आज तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

केस 3- मोहल्ले का कातिल पर नहीं हो सका खुलासा
7 अगस्त 2018 बारादरी के संजय नगर की रहने वाले राजू की बेटी उन्नति शाम को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लाइट गई और वह गायब हो गई। पूरी रात उसे तलाश किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह आठ बजे उसकी मां ने उसका शव घर से सौ मीटर की दूरी पर नाली किनारे देखा था। उसके हत्यारों तक भी पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है।

केस 4- सर्राफ की सरेआम हत्या, हत्यारे फरार
6 फरवरी 2019 की रात को दो बादमाश बाइक पर आए और गणेश नगर निवासी सर्राफा कारोबारी कमल किशोर की दुकान में घुस गए। फिर उनकी हत्या कर फरार हो गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। न ही सर्राफ की हत्या का कारण अब तक समझ में आया है।

केस 5- युवती की गला घोंटकर हत्या, नहीं हो सकी पहचान
4 जून 2020 को शेरगढ़ में युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसने नए कपड़े, नई चप्पल, पांव में ताजी महावर लगाई थी। लोगों का कहना था कि रात में 11 बजे के लगभग एक बाइक वहां देखी गई थी लेकिन पुलिस और सर्विलांस की टीम को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। मृतका के हाथ में एसएन लिखा था।

केस 6- हत्या कर जला दिया शव
बीसलपुर रोड पर काली माता मंदिर के पास 24 सितंबर की रात गांव ढकनी निवासी सोहेल के खेत में युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया था। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

केस 7- कारोबारी की हत्या कर उत्तराखंड में फेंका शव
चार नवंबर 2017 को बरेली के कम्प्यूटर कारोबारी हर्षित गुप्ता की हत्या कर उसका शव उत्तराखंड में फेंक दिया गया था। सात नवंबर को पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसका शव बरामद कर लिया था। मृतक के पिता ने काफी प्रयास किया। बेटे के कातिलों को सजा दिलाने के लिए सालों पुलिस अधिकारियों के पीछे दौड़े लेकिन उसके कातिलों का भी अब तक पता नहीं लग सका।

“ब्लाइंड मर्डर केस खोलने के लिए फिर से टीमों को लगाया गया है। नई दिशा पर काम कराया जा रहा है। जल्द ही कुछ घटनाओं का खुलासा हो सकता है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).