बरेली: रेलवे में लिपिक प्रियंका ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने एक घंटा 28 मिनट, 45 सेकेंड में 20 किलोमीटर वॉक कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे मंडल में खुशी की लहर है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी …

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने एक घंटा 28 मिनट, 45 सेकेंड में 20 किलोमीटर वॉक कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे मंडल में खुशी की लहर है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय वॉक इवेंट का आयोजन हुआ था। इसमें प्रियंका ने 20 किमी की दूरी एक घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर ली। वह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुकी है। साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).