बरेली: पहले धूलभरी आंधी, फिर बारिश और ओले, कई क्षेत्रों की बिजली गुल

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। रात में करीब 8.45 बजे पहले तेज हवा के साथ आंधी आई। धूल उड़ने पर हर तरफ धूल जम गई। हवा में फ्लैक्स समेत अन्य होर्डिंग्स उखड़ गए। घरों पर रखा सामान भी उड़ गया। इससे विद्युत व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। कई …

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। रात में करीब 8.45 बजे पहले तेज हवा के साथ आंधी आई। धूल उड़ने पर हर तरफ धूल जम गई। हवा में फ्लैक्स समेत अन्य होर्डिंग्स उखड़ गए। घरों पर रखा सामान भी उड़ गया। इससे विद्युत व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। कई क्षेत्रों में बिजली पोल गिर गए। विद्युत लाइनों पर टूटकर पेड़ भी गिरे। इससे शहर और देहात के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इसके बाद कुछ देर तक ओले पड़े। फिर झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया।

एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बिजली गुल रहने से लोगों ने दिक्कतें भी झेलीं। तेज बारिश के चलते बाधित हुई बिजली की आपूर्ति को ठीक करने के लिए लोग अधिकारियों को फोन लगाते रहे मगर किसी ने फोन नहीं उठाया।

गुरुवार की रात अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज तो बदला ही, साथ में बिजली महकमे को भी झटका दे दिया। रात करीब 9 बजे से शहरी इलाके के लगभग सभी सबस्टेशन पर फॉल्ट आए। कहीं सब स्टेशन स्तर पर खामी रही तो कहीं हाईटेंशन लाइन के पोल पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे करीब 50 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तेज बारिश और आंधी के चलते किला थाने में एक पेड़ टूटकर गिरने से बिजली गुल हो गई।

वहीं कुदेशिया पुल पर तेज आंधी में एक बिजली का पोल गिर गया। जिसके चलते क्षेत्र में अंधेरा छा गया। इसी तरह हरूनगला, सुभाषनगर, मिनी बाईपास, किला, बाकरगंज, सीबीगंज, करगैना, नकटिया समेत पूरे शहर में तेज हवा के चलते बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई।

शहर अधीक्षण अभियंता नंद किशोर मिश्र ने बताया कि तेज हवा के चलते कई जगह फाल्ट आ गए थे। बारिश रुकने के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजकर उन्हें सही करा दिया गया। वही देहात क्षेत्र में तेज आंधी के चलते अंधेरा छा गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).