बरेली: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, आरोपियों ने भी अपने साथियों के नाम पुलिस को …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, आरोपियों ने भी अपने साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच अब फरार अन्य चारों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

शनिवार को इज्जतनगर थाने में एक 12वीं की छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत की थी। छात्रा ने बताया कि दुष्कर्म की घटना पांच दिन पहले हुई थी लेकिन बदनामी के डर से उसने परिजन व पुलिस किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। पीड़िता को परेशान देख बड़ी बहन के पूछने पर उसने अपने साथ हुए अपराध की आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई और पीड़िता के बयान पर छह लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया गया।

मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की। इसके बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही आरोपियों की तलाश में जुट गईं।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपियों को
शनिवार को तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोपियों में से दो आरोपी भगवानपुर धीमरी गांव से पीलीभीत की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए निकल पड़ी। रास्ते में गांव बर्कापुर से थोड़ा आगे निकलते ही दो लोग बाइक पर जाते दिखे।

पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गए और रास्ते मे बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री के पास उनकी बाइक फिसल गई। फैक्ट्री की दीवार की आड़ लेकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। चेतावनी देने के बाद भी आरोपियों ने फायरिंग बंद नहीं की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस बीच एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद दोनों आरोपी विशाल पटेल पुत्र लालाराम और अमित पुत्र विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर धारा 307 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।

मुठभेड़ के डर से भागे आरोपी
दुष्कर्म के अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के डर से भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी रिश्तेदारी में भी दबिश दे रही है लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों युवकों ने छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना को कुबूल कर किया लेकिन खुद को बचाने के लिए अपना अधिक रोल न बताकर साथियों का रोल बता रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा ने जो नाम बताए हैं, वो सही हैं। गिरफ्त में आए युवकों ने भी उन्हीं के नाम बताए हैं।

युवकों का कराया गया मेडिकल
पुलिस ने गिरफ्त में आए दोनों युवकों का मेडिकल कराया है और उनके सैंपल भी लिए हैं ताकि उन्हें सजा दिलाने में आसानी हो। छात्रा ने घटना सात दिन बाद बताई, जिसकी वजह से पुलिस को मौके पर कोई अहम सबूत नहीं मिले थे।

छात्रा के कपड़े भी भेजे जाएंगे जांच को
घटना वाले दिन जो कपड़े छात्रा ने पहने थे, उनको भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कपड़ों को जांच के लिए भेजा जायेगा। जबकि, आरोपियों ने अपने कपड़े धूल दिए थे।

निश्चिंत थे युवक
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी निश्चिंत थे। उन्हें लगा कि लड़की अपने दोस्तों के साथ घरवालों से छिपकर घूमने आई थी। वह डर के चलते किसी को नहीं बताएगी लेकिन जैसे ही उन्हें भनक लगी कि छात्रा ने घर पर बता दिया है। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है तो सभी भागने लगे।

छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। – एसएसपी, रोहित सिंह सजवाण

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).