बरेली: जन्मदिन की पार्टी में खुलेआम फायरिंग, वीडियो में पांच कैद

संजय शर्मा, बरेली। आजम नगर में जन्मदिन की पार्टी में दबंगों ने सोमवार की रात में खुलेआम फायरिंग की। शाम 9 बजे से शुरू हुई पार्टी में रात एक बजे तक कई राउंड फायरिंग की गई। गोली चलने की सूचना न तो बीट सिपाही को लगी, न ही किसी ने यूपी 112 पर जानकारी दी। …

संजय शर्मा, बरेली। आजम नगर में जन्मदिन की पार्टी में दबंगों ने सोमवार की रात में खुलेआम फायरिंग की। शाम 9 बजे से शुरू हुई पार्टी में रात एक बजे तक कई राउंड फायरिंग की गई। गोली चलने की सूचना न तो बीट सिपाही को लगी, न ही किसी ने यूपी 112 पर जानकारी दी। जबकि वीडियो में तमंचे लहराते पांच लोग कैद हो गए।

जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग करते आजम नगर मोहल्ले के रंगबाज। वीडियो ग्रैब

छत पर हुई पार्टी में प्रेम नगर में बाइक की सीट में खरोंच के बाद फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर का भाई भी शामिल था। आजम नगर में बिरयानी का ठेला लगाने वाले दुकानदार के बेटे का जन्मदिन था। पार्टी रात में घर की छत पर चल रही थी। रात 9 बजे से शुरू हुई पार्टी में मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद थे। इसमें कई दबंग भी शमिल थे। डीजे की धुन पर यहां शामिल हुए पांच लोगों ने तमंचे लहराते हुए फायरिंग की। पार्टी में मौजूद लोगों ने जमकर मस्ती की।

जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग करते आजम नगर मोहल्ले के रंगबाज। वीडियो ग्रैब

कई दबंग हुए पार्टी में शामिल
अजाम नगर में हुई पार्टी में करीब दो सौ लोगों से अधिक लोग शामिल हुए। इसके साथ ही आजमनगर के रहने वाले कई दबंग भी शामिल थे। उन्हीं लोगों ने फायरिंग कर पार्टी में रंगबाजी दिखाई थी। जिस बिरयानी वाले के बेटे का जन्मदिन था, वह इज्जतनगर में मंडी के पास बिरयानी की दुकान लगाता है। उसका मोहल्ले के दबंग लोगों के साथ उठना-बैठना है। इसके साथ ही पुलिस से भी उसकी पेठ है। जिसके चलते पुलिस ने उसके यहां हुई फायरिंग को अनदेखा कर दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस तरह से फायरिंग करना गलत है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। कुछ लोगों की पहचान हो गई है। वहीं कुछ लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).