बदायूं: सपा विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया फात्मा रजा के कार्यालय का उदघाटन

बदायूं, अमृत विचार। निकाय चुनाव के लिस सिंबल मिलने के बाद राजनीतित गर्मान लगी है। प्रमुख प्रत्याशियों ने अपने चुनाव कार्यालय खोलने के साथ सभाएं शुरू कर दी हैं। शु्क्रवार को सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा की पत्नी व पूर्व फात्मा रजा के चुनव कार्यालय का उदघाटन बिसोली से सपा विधायक आशुतोष मौर्या व पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर एक बारात घर में सभा का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर सपा के पूर्व आबिद रजा ने कहा कि शहर के व्यापारी और आम नागरिक पिछले पांच वर्षों से टैक्स की मार झेल रहे हैं। मगर अब आगे ऐसा नहीं होगा। उन्हें जनता का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फात्मा रहा के चेयरमैन बनने के बाद गरीबों का टैक्स माफ कर दिया जाएगा। वहीं, अमीरों का टैकस आधा कर दिया जायेगा। 

आबिद रजा ने कहा कि हमने हमेशा शहर की जनता के हित की बात की है। चेयरमैन रहते हुए हमने बिना कोई भेदभाव किए हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 12 ट्यूबवेल लगवाये। उनके लिए बड़े जनरेटर भी लगवाए, जिससे बिजली जाने पर भी लोगों को पानी की किल्लत न हो। यह काम उन्होंने तब कराया यूपी में सपा की सरकार नहीं थी। उनके लगवाये जनरेटर रखरखाव के अभाव में धूल फांक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फात्मा रजा के कार्यकाल में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें बेकार पड़ी हैं। पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। जबकि सफाई कर्मचारी उतने ही हैं जितने पहले थे। दीपावली जैसे त्योहार पर शहर में गंदगी के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारी हड़ताल कर धरने पर बैठे रहे। इसकी वजह यह रही कि सफाई कर्मियों को उनका बोनस या वेतन नहीं दिया गया। सफाई कर्मचारियों के वेतन के रुपये ठेकेदारों को दे दिये जाते हैं।

पूर्व चेयरमैन व प्रत्याशी फात्मा रजा ने कहा कि शहरवासियों को अब ज्यादा दिन तक गंदगी नहीं झेलना होगी। शहर में सफाई उनकी पहली प्राथमिकता है। सपा विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी गंदगी भगाने और विकास कराने की बात कही।  इस मौके पर सपा विधायक आशुतोष मौर्या, सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह यादव और फात्मा रजा को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: सपा ने नाजनी को घोषित किया सपा का अधिकृत प्रत्याशी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).