फर्रुखाबाद-कानपुर रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ प्रभावित

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद कानपुर रेलखंड पर मंगलवार को तड़के एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इज्जत नगर मंडल स्थित कानपुर अनवरगंज, फर्रुखाबाद रेलखंड पर कानपुर देहात जिले के चौबेपुर स्टेशन के समीप तड़के लगभग साढ़े चार बजे …

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद कानपुर रेलखंड पर मंगलवार को तड़के एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इज्जत नगर मंडल स्थित कानपुर अनवरगंज, फर्रुखाबाद रेलखंड पर कानपुर देहात जिले के चौबेपुर स्टेशन के समीप तड़के लगभग साढ़े चार बजे यह घटना हुई।

कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही एक मालगाड़ी के इंजन से 12वें तथा 13वें डिब्बे पटरी से उतर गये। इसके बाद चालक ने मालगाड़ी खड़ी कर रेल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल से सीनियर डीओएम डा हरीश अपनी टीम के साथ घटनास्थल चौबेपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गये। इसके अलावा कासगंज रेलवे स्टेशन से दुर्घटना सहायता ट्रेन चौबेपुर घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गयी।

रेल अधिकारियों के मुताबिक घटना स्थल चौबेपुर स्टेशन का रेल मार्ग साफ होने तक फर्रुखाबाद एवं कानपुर के मध्य गुजरने वाली वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों का यातायात फिलहाल प्रभावित रहेगा। इससे इस रूट पर सुबह के समय गुजरने वाली रेलगाड़ियों के विलंब से चल रही हैं।

पढ़ें- बुलंदशहर: श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो की ट्रक से हुई टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).