हरदोई: ब्लॉक सभागार में उद्यान विभाग ने आयोजित की कृषि विकास योजना पर गोष्टी

हरदोई। ब्लॉक सभागार में उद्यान विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए कहा सरकार की मंशा है, किसानों की आय दोगुनी हो, इसके लिए सरकार किसानों को मजबूत करने …

हरदोई। ब्लॉक सभागार में उद्यान विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए कहा सरकार की मंशा है, किसानों की आय दोगुनी हो, इसके लिए सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर सीधे लाभान्वित कर रही है।

आपसी सहभागिता से किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। फसलों को परंपरागत तरीके से नहीं आधुनिक तरीके से करने की आवश्यकता है।रासायनिक उर्वरकों का कम से कम प्रयोग करें। जैविक खेती का प्रयोग करें। जिससे हम सभी की सेहत अच्छी रहेगी। बिना किसान की मजबूती से देश की तरक्की नहीं हो सकती है।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक ने बताया सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर उनके खाते में सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बिचौलिए खत्म हो रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। अब किसानों को खाद, बीज, जुताई के लिए आर्थिक धन के लिए सूदखोरों के चुंगल में नहीं फंसना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभ मिलने में कोई असुविधा होने पर कृषि रक्षा इकाई पर जाकर सुधार करा सकते हैं।

वैज्ञानिक प्रिया वशिष्ठ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा इस गोष्ठी में महिलाओं की उपस्थिति से साबित हो रहा है, महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। किसी देश की तरक्की का अंदाजा लगाना है, तो वहां की महिलाओं की स्थित से आकलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क विकास करता है। जैसा हमारा आहार होगा, वैसा हमारा शरीर होगा। हमारी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य हैं। इसलिए प्रत्येक घर में पोषण वाटिका की नितांत आवश्यकता है। भोजन में सभी खाद्य पदार्थों का समावेश करें।

गोष्टी में अधिकारियों ने किसानों को सिंचाई का सही तरीका बताया। किसानों को नई तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया। भूमि सुधार के लिए मिट्टी का परीक्षण आवश्यक है। जिससे हम सही तत्व का प्रयोग कर मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ा सकते हैं। विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें किसानों को योजना के पंपलेट भी वितरित किए गए। गोष्ठी का संचालन वैज्ञानिक कालीचरण द्वारा किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जित वर्मा, भाजपा महामंत्री शिवम मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संचित अग्रवाल, डॉ० सीपीएन गौतम, दीपक मिश्रा, डॉ. मुकेश सिंह, हरिओम नारायण वर्मा, अनिल कुमार, एडीओ कृषि रक्षा शेर सिंह, कृषि रक्षा प्रभारी संतोष सिंह, एडीओ आईएसबी राजेंद्र नाथ पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य मयंक सिंह सहित दूरदराज के पुरुष महिला किसानों ने प्रतिभाग किया और गोष्ठी का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें:-श्रमिकों के पसीने से रखी गई है राष्ट्र की आधारशिला : सीएम योगी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).