हरदोई: डीएम ने शहीद मेजर के शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, दिया मदद का भरोसा

हरदोई। जनपद हरदोई के महोलिया शिवपार निवासी अवधेश पांडेय के बेटे पंकज कुमार पांडेय सेना में मेजर के पद पर पदस्थ थे, जिनकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। मेजर पंकज कुमार पांडेय 20 सिख बटालियन में पदस्थ थे। विषम परिस्थियों में अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए 22 जुलाई की शाम को शहीद हो गये। …

हरदोई। जनपद हरदोई के महोलिया शिवपार निवासी अवधेश पांडेय के बेटे पंकज कुमार पांडेय सेना में मेजर के पद पर पदस्थ थे, जिनकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। मेजर पंकज कुमार पांडेय 20 सिख बटालियन में पदस्थ थे। विषम परिस्थियों में अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए 22 जुलाई की शाम को शहीद हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके परिवार के समक्ष लेखापानी नामक स्थान पर आसाम में, पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी एवं डेढ़ वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। साथ ही उनके माता-पिता भाई-बहन एवं अन्य परिवार यही हरदोई में निवास करते है।

रविवार को उनके घर पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की एवं परिवार को हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। उन्होने उनके माता, पिता, भाई, पत्नी एवं पुत्री से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया, और शासन को उनके साथ होने की बात कही।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान राशि स्वरूप 50 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र विधायक सदर नितिन अग्रवाल द्वारा शहीद के परिवार को प्रदान किया गया तथा साथ ही उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार एक सड़क का नामकरण शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय के नाम पर किया जाएगा, और एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, तहसीलदार सदर सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).