सीएम योगी व गडकरी जौनपुर को देंगे 15 सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री परिवहन राजमार्ग नितिन गडकरी 20 दिसंबर को जौनपुर में 1500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री यहां फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री परिवहन राजमार्ग नितिन गडकरी 20 दिसंबर को जौनपुर में 1500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री यहां फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के इंतजामों को चाकचौबंद करने में लग गया है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विकास कार्यों से जुड़े परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसकी लागत 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान 396 करोड़ की लागत से बनाए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135ए भदोही से जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण (38 किमी) का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-338बी मछली शहर से भदोही का 48 किमी चौड़ीकरण शिलान्यास करेंगे।

पढ़ें: PM Modi In Shahjahanpur: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, बोले- अब यूपी को मिलेगी नई गति

इसके अलावा 27 करोड़ रुपये की लागत से जौनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-128 पर ब्रिज के निर्माण के कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री परिवहन राजमार्ग नितिन गडकरी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे की उप्र को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री जी आभार : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शाहजहांपुर में 36 हजार 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ की आधारशिला रख रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। योगी ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज शाहजहांपुर में लगभग 36, 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे 594 कि.मी. लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का शिलान्यास करने जा रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 18 दिसंबर को दिन में लगभग एक बजे शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).