कानपुर, अमृत विचार। जेल के बंदी और कैदी अब अपराध छोड़ने का संकल्प ले चुके हैं। दीपावली पर वह जेल में रहकर भी अपने परिजनों का सहारा बनकर आर्थिक मदद कर सकेंगे। जेल के बंदियों को प्रशिक्षण देकर उनसे डिजाइनर दिये और भगवान के आसन बनवाए जा रहे हैं। जो दिये लोगों के घरों को रोशन करेंगे। गैर सरकारी संगठन इन्हें खरीदकर बाजार में बेचेंगे और इससे मिलने वाला पारिश्रमिक बंदियों के खाते में जमा कराया जाएगा।
जेल अधीक्षक डॉ बीडी पांडेय ने बताया कि जिला कारागार में कुल 2340 बंदी हैं। जेल के पुरुष और महिला बंदियों और कैदियों को बीते कुछ माह में कई गैर सरकारी संगठनों ने कई तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जिससे वह जेल से छूटने के बाद अपराध की दुनिया से दूरी बनाकर समाज में अपनी नई पहचान बना सकें।
दीपावली के त्योहार को देखते हुए जेल के कई बंदी डिजाइनर दिये, मोमबत्तियां, भगवान की मूर्तियां, आसन, वस्त्र आदि बना रहे हैं। गैर सरकारी संगठन उन्हें कच्चा माल देकर ये उत्पाद बनवा रहे हैं। संगठन बंदियों से बने इन उत्पादों को बाजार में बेचेंगे, इससे जो भी आय होगी उसका पारिश्रमिक बंदियों के खाते में जमा किया जाएगा।
इसका लाभ उनके परिजनों को भी मिल सकेगा और यह धनराशि खाते से निकाल सकेंगे। आल इंडिया वूमेंस सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बिंदु सिंह के अनुसार संस्था बंदियों के हाथों से बने उत्पादों की बिक्री करने बाजार में शुरू कर दी है।
तैयार किए जा रहे ये उत्पाद
जिला कारागार कानपुर में बंदियों के कौशल विकास, कल्याण एवं पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत बंदियों ने बनाए उत्पाद।
1- पूजा में प्रयोग किए जाने वाले देवी देवताओं के आसन, वस्त्र, चुनरी।
2- डिजाइनर दिये।
3- मोमबत्तियां।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दीपावली को लेकर बाजारों में दिखने लगी भीड़… इलेक्ट्रॉनिक बाजार को इतने करोड़ के कारोबार की उम्मीद