यूपी: आंदोलन के 60 दिन बाद भी नहीं पूरी हुई मांग, नाराज अभ्यर्थियों ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ । शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण सही तरीके से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी विजय यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27% और एससी वर्ग को 21% आरक्षण नहीं दिया है। इसमें धांधली करते हुए …

लखनऊ । शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण सही तरीके से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी विजय यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27% और एससी वर्ग को 21% आरक्षण नहीं दिया है। इसमें धांधली करते हुए 15 हजार नौकरियां दूसरे वर्ग के लोगों को देने की कोशिश हुई है। प्रदर्शनकारी इससे पहले सीएम कार्यालय, शिक्षा मंत्री का आवास, बीजेपी कार्यालय, शिक्षा निदेशालय समेत तमाम जगहों पर प्रदर्शन कर चुके हैं।

इस दौरान 60 दिनों से अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में जितने भी अभ्यर्थियों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है उन सभी अभ्यर्थियों को समायोजित किया जाए। इसके साथ ही लखनऊ हाई कोर्ट में जितने भी याची है उन सभी को समायोजित किया जाए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने योगी जी न्याय दो, शिक्षा मंत्री न्याय दो के नारे लगा कर सीएम से भी मदद की गुहार लगा चुके हैं। राज्यपाल को भी पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को नजरअंदाज कर गलत तरीके से भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही इसमें सुधार न हुआ तो हजारों प्रदर्शनकारी आंदोलन को उग्र करने को विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).