रक्षा मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे लखनऊ, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना को देंगे गति

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं। इस दौरान वह विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक बयान में दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ में रक्षा मंत्री का पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ …

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं। इस दौरान वह विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक बयान में दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ में रक्षा मंत्री का पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की बैठक में हिस्सा लेने का है।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में रक्षा उपकरणों का उत्पादन करने वाली देश की दिग्गज कंपनियों के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विस्तार प्रदेश में छह नोड (आगरा, अलीगढ़, झांसी कानपुर, चित्रकूट और लखनऊ) तक विस्तृत है। इसमें 11207.63 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे करीब ढाई लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद जताई गई है। इसके लिए 1482 हेक्टेयर का लैंड बैंक बनाया गया है।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1458785562874159105?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की छह यूनिटों के तहत अब तक 24 कंपनियों को 337 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है। इस परियोजना के तहत लखनऊ और झांसी में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए राजधानी में 80 हेक्टेयर और झांसी में भारत डायनामिक्स को 183 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। शुक्रवार को बैठक में इन योजनाओं पर चल रहे काम की प्रगति की समीक्षा भी की जानी है।

वहीं, रक्षा मंत्री शाम को करीब चार बजे बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर शाम को साढ़े पांच बजे सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर सी में द सेंट्रम का उद्घाटन करके दिलकुशा में अपने आवास पर चले जाएंगे। अगले दिन शनिवार को पीटीसी इंडस्ट्रीज परिसर, कानपुर रोड में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन शाम को चार बजे सीएमएस गोमती नगर विस्तार में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगे। शाम को ही रुचि खंड -1, शारदा नगर में निजी स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपने आवास वापस चले जाएंगे रक्षा मंत्री।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार सुबह 11:30 बजे पूर्व सैनिक कल्याण निगम परिसर, तलीबाग में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह फिर कृष्णा नगर में दोपहर तीन बजे ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को 4:30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).