प्रतापगढ़ में सपा की सभा में बवाल, जमकर चले लात घूंसे

लखनऊ। प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी की सभा के दौरान शुक्रवार को बवाल हो गया। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर चौराही गांव में आयोजित जनसभा में मंच पर ही मारपीट हो गई। रानीगंज से टिकट की मांग कर रहे सपा नेताओं को पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थकों ने मंच पर ही पीट दिया। ओझा के …

लखनऊ। प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी की सभा के दौरान शुक्रवार को बवाल हो गया। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर चौराही गांव में आयोजित जनसभा में मंच पर ही मारपीट हो गई। रानीगंज से टिकट की मांग कर रहे सपा नेताओं को पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थकों ने मंच पर ही पीट दिया। ओझा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। इस घटना से अफरातरफरी का माहौल बन गया। कई नेताओं ने मंच से नीचे भागकर खुद को बचाया।

पूर्व मंत्री आरके चौधरी की ओर से आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व विधायक रानीगंज शिवाकांत ओझा और टिकट की दावेदारी कर रहे सपा नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व मंत्री के समर्थक टिकट के दावेदारों सहित उनके समर्थन में आए नेताओं को मंच पर ही पीटने लगे। इससे अफरातफरी मच गई।

इस दौरान कई नेताओं ने खुलेआम मंच पर असलहा भी लहराया। कुछ नेताओं के साथ गनर भी थे लेकिन हालात देखकर वह हतप्रभ नजर आए। स्थिति बेकाबू होने लगी तो सपा के कई नेता मंच से नीचे कूदकर भागने लगे। कई सपा नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बताया जाता है कि सभा के दौरान तमाम लोग पूर्व मंत्री और रानीगंज से पूर्व सपा विधायक शिवाकांत ओझा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

यह बात इसी सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ सपा नेताओं और उनके समर्थकों को नागवार गुजरी और वह नारेबाजी कर रहे लोगों को रोकने टोकने लगे। कुछ नेताओं ने मंच से ही माइक के माध्यम से इस तरह की नारेबाजी न करने की बात कह दी। आरोप है कि इसके बाद ओझा के समर्थक आक्रोशित हो गए और विरोध कर रहे सपा नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर मंच पर ही पीटने लगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).