लखनऊ: परिवहन निगम इन रूटों पर आज से करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन

लखनऊ। परिवहन निगम बुधवार से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने बुधवार से कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। ऐसे में वहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिवहन निगम ने उन रूटों पर बसों के संचालन की व्यवस्था की है। परिवहन …

लखनऊ। परिवहन निगम बुधवार से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने बुधवार से कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। ऐसे में वहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिवहन निगम ने उन रूटों पर बसों के संचालन की व्यवस्था की है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार जिन रूटों पर ट्रेनें निरस्त हुई है, उसकी सूची मांगी गई है। जहां तक संभव होगा, वहां तक बसें चलाई जाएंगी।

ट्रेन नं. 02179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी और ट्रेन नं. 02180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में इस रूट के यात्री सफर के लिए भटक रहे हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए परिवहन निगम इस रूट पर रोजाना आठ बसें अतिरिक्त चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन आगरा एक्सप्रेस वे से किया जाएगा।

पढ़ें- यूपीटीईटी का पर्चा प्रिंट करने वाली कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार…

इसी तरह से ट्रेन नं. 01817 लखनऊ-मेरठ इंटरसिटी और ट्रेन नं. 01818 मेरठ- लखनऊ इंटरसिटी दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में लखनऊ और मेरठ के बीच 12 बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। इन बसों का संचालन दिल्ली तक किया जाएगा। इसी तरह से अमृतसर जाने वाली ट्रेन के निरस्त होने से चंडीगढ़ तक बस चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार इन बसों के संचालन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। अभी समय सारिणी नहीं तय हो पाई है। जल्द ही इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही निरस्त हुई ट्रेनों की जानकारी भी मांग कर अन्य रूटों पर बसें चलाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).