लखनऊ: यूपी पुलिस के बर्बर रवैये पर वरुण गांधी ने उठाए सवाल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने मासूम बेटी को गोद में लिए एक व्यक्ति पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज के रवैये पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद कष्टदायक बताया है। वरुण गांधी ने शुक्रवार को कानपुर देहात क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा उक्त व्यक्ति पर लाठी बरसाये जाने का वीडियो …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने मासूम बेटी को गोद में लिए एक व्यक्ति पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज के रवैये पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद कष्टदायक बताया है।

वरुण गांधी ने शुक्रवार को कानपुर देहात क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा उक्त व्यक्ति पर लाठी बरसाये जाने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर पुलिस के इस रवैये पर क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल उठा रहे गांधी ने कहा, “भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।

उल्लेखनीय है कि यह वीडियो कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसमें स्थानीय अस्पताल में उपयुक्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने की शिकायत करने वाले व्यक्ति पर पुलिसकर्मी ताबड़तोड़ लाठी बरसा रहा है। पीड़ित व्यक्ति हालांकि गोद में मासूम बच्ची को लिए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबद्ध पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

मथुरा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक कार के पुलिया से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मथुरा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).