लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से सीएम ने की मुलाकात, दिया ये आश्वासन

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री चली करीब 15 मिनट की वार्ता के दौरान अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने का आश्वासन दिया गया। बता दें कि 69 …

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री चली करीब 15 मिनट की वार्ता के दौरान अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने का आश्वासन दिया गया।

बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले ओबीसी तथा एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण घोटाले की रिपोर्ट 29 अप्रैल 2021 को बेसिक शिक्षा विभाग को भेज चुका है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस रिपोर्ट पर अमल नहीं कर रहे तथा शिक्षा मंत्री विधानसभा में झूठ बोल रहे हैं कि उन्हें आयोग की कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-क्रिसमस और नए साल की पार्टियों को लेकर संशय में बार और रेस्तरां मालिक, सरकार की तरफ से आदेश स्पष्ट नहीं

ये है मामला

2019 में बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें ओबीसी वर्ग की 18598 सीट थी, जिनमें से ओबीसी वर्ग को मात्र 2637 सीट ही दी गई है तथा ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की जगह मात्र 3.86 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसी तरह एससी वर्ग को इस भर्ती में 21 प्रतिशत की जगह 16.6 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-क्या एमपी के बाद महाराष्ट्र में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू? ओमीक्रोन के 23 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 88 हई

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).