लखनऊ: गर्मी दिखाने लगी तेवर, लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग हुए परेशान

लखनऊ। राजधानी में पिछले 23 फरवरी को मतदान के साथ चुनावी सरगर्मी का माहौल थोड़ा ठंडा हो चुका है, पर मौसम की गर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। दिनों दिन चटक होती धूप के कारण दोपहर के वक्त लोगों को मुंह ढककर घरों से निकलना पड़ रहा है। हो भी क्यों न, आखिर इस …

लखनऊ। राजधानी में पिछले 23 फरवरी को मतदान के साथ चुनावी सरगर्मी का माहौल थोड़ा ठंडा हो चुका है, पर मौसम की गर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। दिनों दिन चटक होती धूप के कारण दोपहर के वक्त लोगों को मुंह ढककर घरों से निकलना पड़ रहा है। हो भी क्यों न, आखिर इस दिनों शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत 26.2 डिग्री सेल्सियस से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान औसत 10.7 से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले तीन सालों में सबसे अधिक गर्म रही इस बार की फरवरी

मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2022 की फरवरी पिछले तीन सालों में सबसे गर्म फरवरी रही। 25 फरवरी 2022 को सर्वाधिक तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फरवरी 2021 का अधिकतम तापमान 27.6 व फरवरी 2020 का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस ही था।

मौसम का दोहरा स्वभाव दे रहा बीमारियों को न्यौता

राजधानी के मौसम का दोहरा स्वभाव बीमारियों को न्यौता दे रहा है। दरअसल दिन में तो चटक धूप बेचैन कर रही है, पर रात को बह रही सर्द हवाएं ठिठुरन का एहसास दे रही हैं। ऐसे दोहरे मौसम के कारण बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। मसलन अस्पतालों में सर्दी, बुखार, बदन दर्द, दस्त आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

दो मार्च को उत्तराखंड में होगी बारिश और ओलवृष्टि

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हुआ है। जिसके कारण आगामी दो मार्च को उत्तराखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलवृष्टि हो सकती है। जिसका आंशिक प्रभाव तीन मार्च को भी रह सकता है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: म्यांमार व बांग्लादेश से महिलाओं व बच्चों को लाकर बेचने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).