सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच हो: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है।

उन्होंने कहा कि सुशांत के पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से मामला लगातार गहराता जा रहा है, अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस के करने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआइ ही करे।

मायावती ने गुरूवार को ट्वीटकर कहा “बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जाँच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे।”

उन्होंने कहा “साथ ही, सुशान्त राजपूत प्रकरण में महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बाद में, जो कतई उचित नहीं। महाराष्ट्र सरकार गंभीर हो।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).