UP Weather Update: राजधानी लखनऊ में खिली धूप, यूपी के 20 जिलों में आरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समते यूपी के कई जिलों में मौसम की करवट ने सुबह से ही आसमान साफ रखा और धूप निकलने से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से एक बार फिर से घने कोहरे के आसार हैं। सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार शनिवार से एक बार फिर तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट शुरू हो रही है। साथ ही पश्चिमी हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से गलन का अहसास हो सकता है। शीत दिन की स्थिति भी बनेगी। ठंडी हवा और कोहरे से बचाव के लिए उपाय करने चाहिए।

इन जिलों में अलर्ट
कोहरे के अलर्ट के साथ 15 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तराई बेल्ट के जिलों और पूर्वांचल समेत 20 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर , मुरादाबाद, रामपुर , बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं।

घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी
इनके अलावा अन्य 30 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कोहरे के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 262 महाविद्यालयों की लापरवाही, 21,680 छात्रों पर पड़ेगी भारी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).