IND vs NZ 2nd T20 : मास्टर-ब्लास्टर सचिन के सुपर फैन सुधीर पहुंचे इकाना स्टेडियम, बढ़ाएंगे भारत का हौसला    

लखनऊ, अमृत विचार। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को देखने जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। तो वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार भी इकाना स्टेडियम पहुंचे हैं। अपने पूरे शरीर पर इन्होने भारत का नक्शा और तिरंगा पेंट कर रखा है। साथ ही इनकी पीठ पर मिस यू सचिन भी लिखा है। सुधीर पूरे मैच में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।  आज के मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में भारत ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में शामिल किया है। 

ये भी पढ़ें -IND vs ENG U-19 Women's T20 World Cup Final : छा गईं भारत की बेटियां...जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को दी मात

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).