बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बढ़ीं मुश्किलें, एक और मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें बढ़ ही रही है और उन पर आज एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर शिकंजा और कसा जा रहा है। मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए विधायक इस समय चित्रकूट जिला जेल में बंद हैं। विजय मिश्र के ऊपर …

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें बढ़ ही रही है और उन पर आज एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर शिकंजा और कसा जा रहा है। मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए विधायक इस समय चित्रकूट जिला जेल में बंद हैं।

विजय मिश्र के ऊपर शुक्रवार को एक और मुकदमा मिर्जापुर जिले के बिन्ध्याचल थाना में दर्ज किया गया। बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर उनके एक रिश्तेदार ने फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये न देने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में उनके तथा उनकी एमएलसी पत्नी रामलली देवी और उनके पुत्र विष्णु मिश्र पर भदोही जिले के गोपीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। उनकी पत्नी और पुत्र फिलहाल पुलिस के पकड से दूर है। अब एक नया मुकदमा बिन्ध्याचल में दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज यहां कहा कि बिन्ध्याचल धाम के पुरोहित पंडा और पार्षद अविनाश मिश्रा ने प्रार्थनापत्र दिया है। जिसमें विधायक विजय मिश्र द्वारा जेल में से प्रन्द्रह लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। इस काम में उनके सहयोगियों भी शामिल हैं । पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधायक और उनके तीन अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ रंगदारी सहित आईपीसी की आधा दर्जन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। चूंकि विधायक जेल में ही है। उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उनको शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। बहरहाल इस मुकदमे के बाद विधायक की मुश्किलें और बढेगी इससे किसी को इन्कार नहीं है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).