युवा अपना हक मांगने सड़क पर उतर चुका है: प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी नौकरी के पहले पांच साल संविदा पर रखे जाने के संभावित प्रस्ताव का विरोध करते हुये बुधवार को लगातार दूसरे दिन योगी सरकार पर हमला जारी रखा। प्रियंका ने ट्वीट किया “वाह री सरकार, पहले तो नौकरी ही नहीं दोगे। जिसको मिलेगी …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी नौकरी के पहले पांच साल संविदा पर रखे जाने के संभावित प्रस्ताव का विरोध करते हुये बुधवार को लगातार दूसरे दिन योगी सरकार पर हमला जारी रखा।

प्रियंका ने ट्वीट किया “वाह री सरकार, पहले तो नौकरी ही नहीं दोगे। जिसको मिलेगी उसको 30-35 से पहले नहीं मिलेगी। फिर उस पर 5 साल अपमान वाली संविदा की बंधुआ मजदूरी और अब कई जगहों पर 50 वर्ष पर ही रिटायर की योजना। युवा सब समझ चुका है। अपना हक मांगने वो सड़कों पर उतर चुका है। ट्वीट के अंत में उन्होने लिखा “राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस”।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेसी नेता ने ट्वीट किया था “ संविदा = नौकरियों से सम्मान विदा, पांच साल की संविदा= युवा अपमान कानून, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले भी इस तरह के कानून पर अपनी तीखी टिप्पणी की है। इस सिस्टम को लाने का उद्देश्य क्या है। सरकार युवाओं के दर्द पर मरहम न लगाकर दर्द बढ़ाने की योजना ला रही है। नहीं चाहिए संविदा।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियाें में पहले पांच साल संविदा पर रखे जाने की योजना संभावित है हालांकि सरकार इस संबंध में अभी कोई प्रस्ताव नहीं लायी है लेकिन विपक्ष ने इस प्रस्ताव को लेकर सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) इस सिलसिले में खुल कर सरकार के सामने आ गयी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).