69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने होली पर अन्न न ग्रहण करने का किया फैसला, ईको गार्डन में जारी है धरना

लखनऊ, अमृत विचार। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना इको गार्डन में जारी है। धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों ने होली के अवसर पर शुक्रवार को अन्न न ग्रहण करने का फैसला किया है।

धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थी रवि शंकर पटेल का कहना है कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में प्रदेश की सरकार शुरू से ही हीला हवाली करती रही है। इसी वजह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और वहां भी सरकार अपना पक्ष रखने से दूर भागती है। इसीलिए हम लोगों ने होली पर एक दिन अन्न न ग्रहण करने का फैसला किया है। जब हमारे भविष्य को ही चूना लगाए जाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है तो ऐसे में हम रंग लगा कर होली कैसे मनाएं।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र ने कहा कि हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पांच वर्ष से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं और सरकार से मांग करते रहे हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही। सुनवाई न होने से सभी अभ्यर्थी आहत हैं। उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में विसंगति के कारण हम अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं जबकि हमें हाईकोर्ट डबल बेंच ने न्याय देते हुए फैसला हमारे पक्ष में सुनाया है। सरकार की लापरवाही के कारण यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है।

यह भी पढ़ेः 'जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं'...योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का बड़ा बयान

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).