कृपया देखकर चलें... हर ओर से आ रहे हैं वाहन, उल्टी दिशा से आ रही गाड़ियां लगाती जाम

लखनऊ, अमृत विचारः मुख्य चौराहे से दबाव कम करने के लिए ''घूमता ट्रैफिक'' देखना है तो आईटी और निशातगंज गोपाल पुरवा चौराहा भी इसमें शामिल है। यहां भी जगह-जगह बैरीकेडिंग लगी मिलेगी।

यह लोगों राह तो आसान नहीं बना पा रही हैं लेकिन यातायात अराजकता को बढ़ावा देती जरूर दिख रही हैं। यहां पर भी वाहन सवारों के टकराव का सिलसिला देखने को मिलता है।

जब यातायात कर्मी इसे नहीं संभाल पाते तो किनारे खडे़ होकर यातायात सामान्य होने का इंतजार करते नजर आते हैं। पेश है अमित पांडेय और छायाकार राजकुमार वाजपेयी की विस्तृत रिपोर्ट...।

आईटी चौराहा

निशातगंज और लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आने वाला ट्रैफिक आईटी चौराहे पर आकर टकराता है, जिसमें वाहनों का फंसना आम बात है। वह भी तब जब आईटी चौराहे से अगर विश्वविद्यालय की ओर जाना है तो उसे लंबी दूरी तक घूमकर आना पड़ता है।

इसी में गोपाल पुरवा चौराहे से वाया ओवरब्रिज से उतरता यातायात भी इसी मार्ग पर गिरता है।

नतीजा यातायात टकराव की स्थिति बनती है तो आईटी मोड़ पर पीक टाइम में जाम का नजारा आम होता है। आसपास के मार्ग भी यातायात अराजकता की भेंट चढ़ जाते हैं।

करामत गर्ल्स कालेज निकट गोपाल पुरवा चौराहा

बात करामत गर्ल्स कालेज निकट गोपाल पुरवा चौराहा की। ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले यहां भी जगह-जगह बैरिकेडिंग का दीदार होता है। इसी में वाहन उलझते हुए आगे बढ़ते हैं। यातायात कर्मी दौड़ते हैं और उन्हें रास्ता दिखाते हुए घूमकर आने को कहते हैं लेकिन वाहनों के टकराव पर कोई अंतर पड़ता नहीं दिखता। यहां लगाई गयी बेरिकेडिंग वाहनों को आगे से टर्न लेने के लिए बनाई गई हैं। लेकिन वाहन चालक विपरीत दिशा से आते-जाते रहते हैं। पास ही पुलिस चौकी है लेकिन कोई पुलिस कर्मी इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाता है।

बादशाहनगर

इसी चौराहे का पार कर आगे चलते हैं। बादशाहनगर रेलवे स्टेशन चौराहा आता है। जाहिर सी बात है यहां पर यातायात का दबाव अधिक होना ही है लेकिन यहां भी यातायात अराजकता देखने को मिलती है।

उल्टी दिशा से आते-जाते वाहन साथ ही निशातगंज की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर चढ़ने और बगल से निकलने के दौरान यातायात अराजकता बनी रहती है।

पूरी तरह नहीं सुधरे श्रीराम टावर और हुसैनगंज बर्लिंग्टन चौराहे के हालात

श्रीराम टावर के पास आज भी हालात नहीं सुधरे। हालांकि यातायात कर्मी दिखे लेकिन श्रीराम तिराहे पर बैरिकेडिंग में उलझते रहे वाहन स्वामी। इसी तरह बर्लिंग्टन चौराहे का भी माहौल दिखा। यातायात सुधार के लिए आज यातायात कमिर्यों को बैरिकेडिंग के मोड़ पर ही तैनात किया गया।

जिससे वाहनों का टकराव थोड़ा कम हुआ। यातायात कर्मियों के हाथों में मोबाइल देख लोगों ने वाहन सीधे कर लिए और फिर रतन स्क्वायर के पास से घूमकर वापस आए। यहां पर असर दिखाई पड़ा।

हजरतगंज चौराहे पर कॉफी हाउस के करीब तक लगी बैरिकेडिंग से विपरीत दिशा में लोगों का आवागमन जारी रहा।

ये भी पढ़े : 
उत्तर प्रदेश बनेगा भारत का इनोवेशन हब, स्टार्टअप क्रांति को गति दे रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

सोर्स : कार्यालय संवाददाता

 

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.