योगी सरकार जल्द 10 हजार कैदियों को करेगी पैरोल पर रिहा, सूची तैयार

लखनऊ। कोरोना वायरस की महामारी के बीच जेलों में भी संक्रमण फैलता जा रहा है। जेल में बंद कैदियों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने अब कैदियों को परोल पर रिहा करने का निर्णय लिया है। यूपी सरकार प्रदेश की जेलों में बंद करीब 10 हजार कैदियों को परोल पर रिहा …

लखनऊ। कोरोना वायरस की महामारी के बीच जेलों में भी संक्रमण फैलता जा रहा है। जेल में बंद कैदियों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने अब कैदियों को परोल पर रिहा करने का निर्णय लिया है।

यूपी सरकार प्रदेश की जेलों में बंद करीब 10 हजार कैदियों को परोल पर रिहा करेगी। परोल पर कैदियों की रिहाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चरण में उन कैदियों को रिहा किया जाएगा जो पहले भी छोड़े गए थे और बिना किसी परेशानी के परोल खत्म होने के बाद वापस भी आ गए थे।

इसके बाद अन्य कैदियों की रिहाई पर विचार होगा। परोल पर कैदियों की रिहाई से यूपी की जेलों में बंद कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के खतरे को कम किया जा सकेगा।

डेढ़ हजार से अधिक कैदी कोरोना वायरस की चपेट में

गौरतलब है कि इस समय यूपी की जेलों में बंद डेढ़ हजार से अधिक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में हैं। यूपी की जेलों में बंद 1604 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 11 कोरोना संक्रमित कैदियों की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जेल में कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए कैदियों को परोल पर रिहा करने के लिए कहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जेलों में बंद कम गंभीर अपराध वाले कैदियों को परोल देकर रिहा किया जाए। इससे जेलों का दबाव कम होगा और कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम किया जा सकेगा।

पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान कोर्ट के निर्देश पर जेलों से कम गंभीर आपराधिक मामलों में जेलों में बंद कैदियों को रिहा किया गया था। बाद में उन कैदियों को चरणबद्ध तरीके से जेल भेजा गया

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).