यूपी: अलग-अलग स्थानों पर हुई हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जताई ये आशंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पडीं। सोमवार को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य के चित्रकूट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और झांसी जिले में बारिश की सूचना है। राज्य में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस गोरखपुर में और न्यूनतम …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पडीं। सोमवार को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य के चित्रकूट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और झांसी जिले में बारिश की सूचना है। राज्य में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस गोरखपुर में और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती में दर्ज किया गया। मंगलवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया है कि 28 जुलाई को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और 29 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).