Sitapur News: महोली तहसील के भूलेख अनुभाग में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

कमरे से धुआं उठता देख मचा हड़कंप, फायर सिस्टम और दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू; आग के कारणों की जांच जारी

सीतापुर। महोली तहसील परिसर स्थित भूलेख अनुभाग में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। कक्ष से धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए परिसर में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल टीम की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने और आग को अन्य कक्षों में फैलने से बचा लिया गया। तहसीलदार अंकुर यादव के मुताबिक, मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर अभिलेखों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली गई है। तकनीकी टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

यह भी पढ़ेंः नेपाल की बाढ़ का यूपी में दिखा खौफनाक असर, कुशीनगर में गंडक नदी से मिले 3 शव; मचा हड़कंप

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.