मुरादाबाद: छापेमारी के बाद हरथला में अस्पताल सील

मुरादाबाद, अमृत विचार। न डिप्लोमा और न ही कोई डिग्री। अस्पताल में कोई डाक्टर भी नहीं। यहां तक की जच्चा बच्चा केंद्र के नाम से खोले गए इस अस्पताल की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं थी। शिकायत मिली तो छापेमारी हुई। चौंकाने वाला खुलासा तो यह हुआ कि इस अस्पताल में अकुशल हाथ कई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। न डिप्लोमा और न ही कोई डिग्री। अस्पताल में कोई डाक्टर भी नहीं। यहां तक की जच्चा बच्चा केंद्र के नाम से खोले गए इस अस्पताल की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं थी। शिकायत मिली तो छापेमारी हुई। चौंकाने वाला खुलासा तो यह हुआ कि इस अस्पताल में अकुशल हाथ कई जिंदगियों से खेलते थे। एक गर्भवती महिला का भी इस अस्पताल में प्रसव होने वाला था। पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फौरन कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया और उसके संचालक महिला के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हरथला के हिमगिरी में दूध की डेयरी के पास यह अस्पताल चल रहा था। शिकायत मिलने पर एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया ने अश्वनी कुमार सहित टीम के साथ छापामारी की। जिस दुकान में इस अस्पताल को खोल रखा था, उसके बाहर जच्चा बच्चा केंद्र के साथ नार्मल डिलीवरी लिखी हुई थी। ये शब्द पढ़कर टीम और अलर्ट हो गई और फौरन अस्पताल को कब्जे में लिया गया। मौके पर एक गर्भवती महिला भी मौजूद पाई गईं। इस जच्चा बच्चा केंद्र के संचालक महिला शबनब से अभिलेख मांगे गए तो वह नहीं दे सकी।

फौरन अवैध अस्पताल को सील कर दिया गया। अश्वनी कुमार ने बताया कि महिला शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामगंगा विहार में एक और अवैध अस्पताल खुले होने की शिकायत पर छापा मारा गया। पर यहां कोई क्लीनिक, दवा आदि नहीं पाई गई। जिनके खिलाफ शिकायत की गई थी, वे काफी बुजुर्ग और बीमार हालत में मिले, जिसके बाद टीम वापस आ गई।

एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया ने कहा , दो अस्पतालों के अवैध संचालन की शिकायत मिली थी। इसमें रामगंगा विहार में कोई अस्पताल ऐसा नहीं मिला। हरथला में एक महिला जच्चा बच्चा केंद्र चलाती पाई गई। इस केंद्र को सील कर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).