मुरादाबाद: शहर को साफ रखने वाली महिलाओं का होगा फ्री इलाज

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर को सेहतमंद रखने वाली महिलाओं के भी स्वास्थ्य की रक्षा होगी। उनके स्वास्थ्य की जांच होगी। कोई तकलीफ होने पर फौरन उनका इलाज होगा। निजी चिकित्सकों द्वारा उनका फ्री उपचार किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के तहत इसके लिए टाउन हॉल में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 625 महिला सफाई कर्मियों के साथ-साथ …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर को सेहतमंद रखने वाली महिलाओं के भी स्वास्थ्य की रक्षा होगी। उनके स्वास्थ्य की जांच होगी। कोई तकलीफ होने पर फौरन उनका इलाज होगा। निजी चिकित्सकों द्वारा उनका फ्री उपचार किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के तहत इसके लिए टाउन हॉल में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 625 महिला सफाई कर्मियों के साथ-साथ निगम की अन्य महिला अधिकारी कर्मचारी भी स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगीं।

महिलाओं के मान व सम्मान को बढ़ावा देते हुए सरकार ने उनकी सेहत की भी चिंता की है। खासतौर पर उन महिलाओं की जो प्रतिदिन खतरों के बीच घिरी रहती हैं। इसमें महिला सफाई कर्मचारियों को पहले नंबर पर लिया गया है। गंदगी के बीच वे शहर को तो स्वच्छ रखती ही हैं, साथ ही अपनी सेहत की रखवाली भी बड़ी चुनौतियों के साथ करती है। उनके इस कार्य को जाबांजी से जोड़ते हुए उनको सम्मान दिया गया है। इसके साथ ही उनके सम्मान के साथ स्वास्थ्य शिविर में उनकी सेहत की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

नगर निगम में सवा छह सौ महिला सफाई कर्मी हैं। वहीं करीब तीन दर्जन अन्य महिला अधिकारी व कर्मचारी हैं। पौने सात सौ के करीम महिला अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर कब आयोजित होगा, अभी यह तय नहीं किया गया है। इसके लिए नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इसपर फैसला लिया जाएगा। शिविर करीब चार से छह घंटे तक आयोजित होगा। तीन से पांच दिन तक लगने वाले इस शिविर में फिजीशियन चिकित्सकों का अहम योगदान होगा। चिकित्सक भी निजी होंगे, इसमें आईएमए का सहयोग लिया जाएगा।

गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
महिला सशक्तिकरण के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होना है। टाउन हॉल में यह शिविर लगाने की योजना है। शिविर कब लगाया जाएगा, इसको लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पर तीन दिन के भीतर शिविर में महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 625 महिला सफाई कर्मी के अलावा अन्य महिला कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहेंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).