मुरादाबाद : रामगंगा में नहाने गया युवक लापता, तलाश जारी

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दोस्तों के संग रामगंगा नदी में नहाने गया युवक पानी में अचानक लापता हो गया। युवक के नदी में डूबने की खबर कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस देर रात तक लापता युवक की तलााश …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दोस्तों के संग रामगंगा नदी में नहाने गया युवक पानी में अचानक लापता हो गया। युवक के नदी में डूबने की खबर कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस देर रात तक लापता युवक की तलााश में जुटी रही। युवक का पता न लगने से परिजन बदहवास हैं। अनहोनी की आशंका में उनकी सांसें अटकी हुईं हैं। वहीं गुरुवार को भी लापता युवक की तलाश जारी है।

रामगंगा नदी के किनारे बैठे वाहिद के परिजन शव को ढूंढते गोताखोर

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक चक्कर की मिलक का रहने वाला 19 वर्षीय शहजादे बुधवार शाम घर पर मौजूद था। तभी कुछ युवक उसके पास पहुंचे। दोस्तों ने रामगंगा में नहाने की योजना बनाई। कुछ देर में एक साथ कई युवक नदी में स्नान करने निकले। चक्कर की मिलक में पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने रामगंगा में सभी एक साथ नहाने लगे। शाम ढलते ही तब अचानक अफरातफरी मच गई। जब पता चला कि शहजादे नदी में लापता हो गया। युवक के गहरे पानी में डूबने की सूचना परिजनों को मिली।

घटना से परिजन बदहवास हो गए। युवक के नदी में डूबने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश की गई। युवक का पता लगाने में गोताखोर विफल रहे। वहीं गुरुवार सुबह से गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पेट्रोल पंप स्वामी व बेटे पर मुकदमा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).