संभल : इस बार 15 जनवरी को मनेगी मकर संक्रांति, शुरु होंगे मांगलिक कार्य

संभल,अमृत विचार। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।  सूर्यदेव का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी 2024 की रात 2 बजकर 44 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनेगी। सूर्य का उत्तरायण प्रवेश अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन से पूरे मलमास से रुके हुए विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत संस्कार जैसे मांगलिक व शुभ कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं।

आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल और महापुण्य काल में स्नान-दान बेहद फलदायी माना जाता हैं। इस बार पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 5 बजकर 40 मिनट पर होगा।

आचार्य पंडित शोभित शास्त्री

वहीं महापुण्य काल दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में रहेंगे साथ ही शतभिषा व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, शश योग, वरियान योग, वाशी योग, सुनफा योग बनेगा। इन योगों में शुभ कार्य, दान, पुण्य, तीर्थ यात्रा, भागवत महापुराण का पाठ करना किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। वहीं कुंभ राशि के चंद्रमा में मकर संक्रांति का पुण्य काल होगा जो कि बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सूर्य पूजन तथा भगवान शिव का अभिषेक विशेष रूप से करना चाहिए।

  • मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त -   सुबह 07:15 - शाम 05.46 (15 जनवरी 2024)
  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 07:15 - सुबह 09:00 (15 जनवरी 2024)

ये भी पढ़ें : संभल: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में समस्याओं से जूझ रहे अशोक नगर के वाशिंदे

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).