लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के 209 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार होने और केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरें चर्चा में थीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने न तो ऐसी कोई सूची तैयार की है और न ही उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसी बीच भाजपा सोमवार और मंगलवार को मथुरा में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक कर चुनावी तैयारियों पर मंथन करेगी।