अल्मोड़ा: धौलछीना के इंटर कॉलेज में छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव

धौलछीना, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल खुलने के बाद बुधवार को अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज धौलछीना में हाईस्कूल का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छात्र की रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रबंधन समेत शिक्षा विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। आनन फानन में स्कूल को …

धौलछीना, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल खुलने के बाद बुधवार को अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज धौलछीना में हाईस्कूल का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छात्र की रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रबंधन समेत शिक्षा विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। आनन फानन में स्कूल को 30 नवंबर तक के लिए बंद करा दिया गया है।

बीते दिनों शासन ने प्रदेश में हाईस्कूल और इंटर तक के स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद से सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए बीते शनिवार को जिले के राजकीय इंटर कालेज धौलछीना के इंटर और हाईस्कूल के 63 बच्चों का कोरोना टेस्ट किया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई। रिपोर्ट में हाईस्कूल कक्षा का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

जिसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्कूल 30 नवंबर तक के लिए बंद करा दिया गया है। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय धौलछीना के चिकित्सक डा. संजीव शुक्ला ने बताया कि संक्रमित छात्र को होम आइसोलेट किया गया है। जरूरी दवाएं भी घर पर ही दे दी गई हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूली बच्चों और अभिभावकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन का पालन करने के सुझाव दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां
कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को खोले जाने के निर्णय से पूर्व स्कूलों को प्रतिदिन सैनिटाइज करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। स्कूलों के लिए रसायन और उपकरण खरीदने के लिए धनराशि भी ज्वाइंट स्कूल ग्रांट के तहत उपलब्ध करा दी गई थी। अल्मोड़ा जिले के स्कूलों के लिए इस मद में कुल 2.63 करोड़ की राशि अवमुक्त हुई थी। इसके बाद भी स्कूलों में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। अल्मोड़ा में 166 इंटर कालेज और 97 हाईस्कूल हैं। जिनमें प्रतिदिन हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ठोस बंदोबस्त नहीं किए गए तो स्कूल खोलने का सरकार का निर्णय खतरनाक साबित हो सकता है।

स्कूलों में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस संबंध में अगर कहीं किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -एचबी चंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
शहर में स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती एक वृद्ध महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से अस्पताल प्रबंधन और अन्य रोगियों में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित वृद्धा को आनन फानन में बेस अस्पताल में स्थित कोविड अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। बीते मंगलवार को नगर की एक 70 वर्षीय वृद्धा को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्धा के स्वास्थ्य को देखते हुए बुधवार को एहतियात के तौर पर उसका रैपिड टेस्ट कराया गया। जिसमें वृद्धा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद अन्य मरीजों में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के पीएमएस डा. आरसी पंत ने बताया कि बेस के कोविड सेंटर को इसकी सूचना देने के बाद वृद्धा को एबुलेंस से कोविड सेंटर भेज दिया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पूर्व भी जिला अस्पताल में भर्ती कई रोगियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).