उत्तराखंड : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन से लापता हुए दो श्रद्धालु, रेस्क्यू अभियान जारी 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में यमुनोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर दो दिन पहले हुए भूस्खलन में लापता दो श्रद्धालुओं की तलाश के लिए बुधवार सुबह अभियान फिर शुरू कर दिया गया जिसमें अब खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौ कैंची भैरव मंदिर के पास सोमवार शाम पहाड़ी से हुए भूस्खलन से प्रभावित पांच श्रद्धालुओं में से दो नई दिल्ली के कृष्णा विहार की रहने वाली भाविका शर्मा (11) और मुंबई के कमलेश जेठवा अब भी लापता हैं। 

बता दें कि दो मृतकों के क्षत-विक्षत शव मलबे से उसी रात बरामद हो गए थे जबकि मुंबई के रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु 60 वर्षीय रसिक भाई को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया था। पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे और बोल्डरों की चपेट में आकर श्रद्धालु खाई में गिर गए थे । लापता श्रद्धालुओं की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है । 

ये भी पढ़े : हल्द्वानी: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट न होने से फैसला

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.