बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख हुई तय, जानें कब से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले साल 20 नवंबर को बंद हुए विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार आठ मई को सुबह छह बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। जबकि गाडू घड़ा (तेलकलश यात्रा) की तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार है। नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर धार्मिक समारोह में पूजा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले साल 20 नवंबर को बंद हुए विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार आठ मई को सुबह छह बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। जबकि गाडू घड़ा (तेलकलश यात्रा) की तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार है। नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना और पंचाग गणना के बाद राज परिवार, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों ने पंचाग गणना की। इसके बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

इस मौके पर राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की कुंडली देखकर धाम के कपाट खुलने की तारीख का एलान किया। नरेंद्रनगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग पूजन और चौकी पूजन के बाद महाराजा का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर बद्री विशाल के कपाट खोलने की तारीख के एलान किया।

वहीं शनिवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। आगामी 19 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। जबकि 15 मई से 17 मई तक गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू होगी। 17 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर से रुद्रनाथ के लिए रवाना होगी और 19 मई को पूरे विधि-विधान के साथ सुबह आठ बजे रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

बता दें कि है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट बीते वर्ष 20 नवंबर को विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए थे। कपाट बंद होने के अवसर पर रिकार्ड 4366 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में मौजूद रहे। इस दौरान भगवान बदरी नारायण के दर्शन योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में होते रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).