मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवाचौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करने के साथ ही भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को भी दर्शाता है। पर्व के दौरान महिलाएं परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाओं को भी प्रोत्साहित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं समाज और परिवारों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। करवाचौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे अवसरों पर परंपराओं के प्रति सम्मान सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राज्य सरकार ने महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर पर्व के महत्व और महिलाओं की भावनाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। बुधवार को जारी आदेश के बाद संबंधित महिला कार्मिकों को करवाचौथ के अवसर पर अवकाश का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- सुबह भद्रा, शाम को पूजा और रात में चांद का इंतजार! जानें सरगी से व्रत खोलने तक का समय