टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में मुनि की रेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। बस में 30 छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक और अन्य लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मुनि की रेती पुलिस की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में बस चालक, हेल्पर और विद्यालय की प्रधानाचार्य को हल्की चोटें आई।
सुबह 10 बजे हुआ हादसा, दीवार से टकराई बस
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे फिरोजाबाद से एक बस स्कूली बच्चों और शिक्षकों को लेकर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भ्रमण और गंगा स्नान के लिए जा रही थी। पीडब्ल्यूडी तिराहे पर अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। बस में पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद के छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। इसी दौरान मुनि की रेती स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराया।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान, सभी बच्चे सुरक्षित
हादसे की सूचना मिलते ही मुनि की रेती पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल चालक जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश और प्रधानाचार्य रजनी सारस्वत को अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि उक्त बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां होने पर पूर्व में एआरटीओ रश्मि पंत ने कार्रवाई करते हुए 21 अतिरिक्त सवारियों को उतरवाया था।
पहले भी ओवरलोडिंग पर हो चुकी थी कार्रवाई
साथ ही ओवरलोडिंग के चलते बस का चालान भी किया गया था। पुलिस के अनुसार, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर सड़क का अत्यधिक ढलान भी दुर्घटनाओं का कारण बनता रहा है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले एआरटीओ रश्मि पंत ने इसी बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर कार्रवाई की थी। उस समय 21 अतिरिक्त सवारियों को बस से उतरवाया गया था और ओवरलोडिंग के चलते चालान भी किया गया था।इस समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग को पूर्व में सड़क दुरुस्त कराने के लिए पत्राचार किया जा चुका है।
सड़क का ढलान भी बना हादसों की वजह
पुलिस के अनुसार, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर सड़क का अत्यधिक ढलान भी दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह रहा है। इस समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग को सड़क दुरुस्त कराने के लिए पहले ही पत्राचार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और जांच कर रही है।